बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी साझा करते हैं की शिक्षा तो हमारे लिए जरुरी है ही,लेकिन शारीरिक और मानसिक तनाव के लिए खेल-कुद और व्यायाम भी काफी जरुरी है।आज शिक्षा तो सबके लिए मह्त्वपूर्ण है,पर इसके कारण समाज में खेल-कुद के प्रति जो रुझान कम होता जा रहा है ,वो बहुत ही चिंताजनक है।बच्चों को पढ़ाई के साथ ही अन्य पाठ्यक्रमों जैसे संगीत,चित्रकला में भी रूचि दिखानी चाहिए।इसके लिए सरकार और शिक्षकों के साथ अभिभावकों को भी प्रयास करना चाहिए की बच्चे आधुनिक उपकरणों में लिप्त रहने की जगह शारीरिक गतिविधियों वाली चीज़ों का हिस्सा बनें।
