बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि वर्तमान समय में लोग अपनी मुलभुत संसाधनों से भी पूरी तरह से दूर होते जा रहे हैं। आज लोगों में मुलभुत संसाधनों के विषय में जानकारी का आभाव देखने को मिल रहा है।बच्चे आज भूलते जा रहे हैं कि उन्हें पानी हवा जल जैसी मुलभुत संसाधन कहा से प्राप्त होती है।वर्तमान समय में पानी की समस्या एक विकराल रूप धारण कर ले रहा है।अत: सिर्फ जल दिवस मनाने मात्र से काम नहीं चलेगा बल्कि इस पर गंभीरता से सोचने की जरुरत है।
