बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि वर्तमान समय में हमारे समाज में नारी की भूमिका में सराहनीये बदलाव आया है। एक समय था जब महिलाएं महिलाओं की भूमिका सिर्फ घर के अंदर तक ही सिमित थी और केवल गरीब परिवार की औरते ही अपनी रोजरोटी के लिए चहारदीवारी को लाँघ कर बाहर जाती थी जहाँ उन्हें पुरुषों की अपेक्षा छोटे काम दिया जाता था लेकिन समय के बदलाव के साथ लोगों की नजरिया में भी बदलाव आया है। और आज स्थिति यह है कि महिलाओं को किसी भी माईने काम नहीं आका जा सकता है। अत: समाज में महिलाओं की सदा से सम्मान करने की जरुरत है।
