बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि वर्तमान समय में पृथ्वी की देखभाल करना बेहद जरुरी हो गया है । लोगों को इस ओर जागरूक होने की जरुरत है कि यह ग्रह हमारा घर है। हमे यह समझना होगा कि हम अपना परमाणु कचरा किसी और जगह पर नहीं फेक सकते हैं। किसी एक स्थान को सीमाबद्ध कर साफ सुथरा बनाये नहीं रख सकते बल्कि समस्त ग्रह की देखभाल करनी जरुरी है। साथ ही साथ पूरी दुनिया को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित करने की जरुरत हैं।