बिहार राज्य के जिला जमुई सिकंदरा प्रखंड से अमित कुमार ने सिकंदरा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अब पुलिस वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सजग होने जा रही है। बुजुर्गों के साथ घर में हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने इ बड़ा कदम उठाते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि सभी पुलिस अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में घूम कर शहर में सीनियर सिटीजन से मिलेंगे। इसे लागु करने के लिए एसपी सभी थाना अध्यक्षों की जानकारी दे रहे हैं। मुख्यालय में माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याणकारी योजना को प्रभावी बनाने के लिए एसपी को निर्देश जारी किया गया है