दिल्ली के सूंदर नगरी से मनीषा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलना चाहिए

दिल्ली के सूंदर नगरी से मसिना मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि प्रॉपर्टी में लड़कियों का हिस्सा होना चाहिए। लड़का और लड़की दोनों को बराबर का अधिकार होना चाहिए

मध्य प्रदेश राज्य के उमरिया जिला के तेहशील बांधवगढ़ से 40 वर्षीय शिव कुमार यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को जमीन दे ने के बाद अगर पति का मृत्यु हो जाती है तो महिला दूसरी शादी कर के चली जाती है। अगर लड़का पक्ष दहेज़ नहीं मांगते हैं तो शादी से पहले पिता अपने संपत्ति में बेटी को हक़ दे सकते हैं। दहेज़ प्रथा बंद करना चाहिए

दिल्ली के नई सीमापुरी से मुसीबा बीबी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार पर राय साझा किया।मुसीबा बीबी ने बताया कि ये अपने बेटा और बेटी को बराबर हिस्सा देंगी ।

दिल्ली के नई सीमापुरी से मुस्लिमा बीबी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जायदाद में लड़का या लड़की दोनों का बराबर हिस्सा होना चाहिए।

दिल्ली के नई सीमापुरी से मुनीरा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार पर राय साझा किया।मुनीरा ने बताया कि बेटी को अपने माँ बाप की प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलना चाहिए, क्योंकि वो उनका अधिकार है।वार्ना बेटियां जाएँगी कहां ?

दिल्ली के नई सीमापुरी से नरगिस ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार पर राय साझा किया।नरगिस ने बताया कि माँ-बाप को अपने प्रॉपर्टी में बेटियों को उतना हिस्सा देना चाहिए जितना वो अपने बेटों को देते हैं।क्योंकि ये उनका हक़ है। ताकि माता - पिता के बाद भी वो मायके आ सकें। कोई उन्हें रोक न सके या मना ना कर सके।

हरियाणा के अम्बाला से अशोक कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सदियों से वंशागत प्रॉपर्टियाँ मर्दों के नाम से होती है।इन प्रॉपर्टी में महिलाओं का हक़ विपत्ति के समय में बनता है।सभी को बराबर का अधिकार होना चाहिए।ऐसी मान्यता है कि शादी के बाद लड़की का हक़ ससुराल में होता है।ससुराल पक्ष दुखी करता है तो पीहर पक्ष को बेटी की मदद करनी चाहिए।

दिल्ली के सुन्दर नगरी से छाया ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार पर राय साझा किया।छाया ने बताया कि पीहर में बाप और भाई के नाम जमीन होती है।ससुराल में पति और ससुर के नाम सम्पत्ति होता है। इससे महिला बहुत कमजोर महसूस करती है। अगर उनके नाम सम्पत्ति होगी तो उनकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हो जाएगी

दिल्ली के नन्द नगरी से मंजू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार पर राय साझा किया।मंजू ने बताया कि महिलाओं को प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलना चाहिए।