मध्य प्रदेश राज्य के नर्मदापुरम से राकेश कुमार यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार देना बिलकुल सही है। मगर इसके दूसरे पहलू को भी देखना चाहिए। जैसे यदि कोई विधवा महिला दूसरी शादी कर के अपना नया जीवन शुरू करना चाहती है और दूसरे घर चली जाती है,तो इस परिस्थिति में उसके पहले ससुराल से प्राप्त सम्पत्ति ऑटोमेटिक छीन जानी चाहिए। यदि ऐसा नही हुआ तो पहले ससुराल वालों के साथ अन्याय होगा।लेकिन बहु विधवा होने के बाद अपने ससुराल में रहती है तो उसे सम्पत्ति का अधिकार जरूर मिलना चाहिए