मध्य प्रदेश राज्य के उमरिआ जिला से शिव कुमार यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दहेज देने के बाद बेटी का मायके की सम्पत्ति में हक़ नही होना चाहिए।दहेज़ के बाद मायके की सम्पत्ति में लड़की का हक़ नही रह जाता है।यदि दहेज़ नही माँगा जाएगा तभी मायके की सम्पत्ति में हिस्सा देना चाहिए।लड़की के पिता शादी तय करने के दौरान पहले ही स्पष्ट कर देंगे कि मायके की सम्पत्ति में लड़की को हिस्सा मिलेगा। परन्तु दहेज़ में कुछ भी नही मिलेगा। तभी दहेज़ पूरी तरह से बंद होगा और लड़की की शादी ख़ुशी-ख़ुशी होगी