फ्रांस में 17 साल के नाहेल की पुलिस द्वारा हत्या के बाद चौथे दिन भी प्रदर्शन जोरों पर है। इस बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का ब्रिटिश सिंगर एल्टन जॉन के कॉन्सर्ट में मौज करने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। बदलते हालात में राष्ट्रपति ने जर्मनी की अपनी राजकीय यात्रा स्थगित कर दी। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में पांच जुलाई को एक बड़ा हादसा हो गया।अवैध सोने की खदान में काम कर रहे महिलाओं और बच्चों समेत 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक साल का बच्चा भी था। अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी कि दस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दक्षिण अफ्रीकी अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह घटना बुधवार शाम को जोहान्सबर्ग के पूर्व में बॉक्सबर्ग शहर के पास हुई।