झारखण्ड के धनबाद से अर्जुन महतो जी हमारी वाणी के माध्यम से कहते है, कि हमारी वाणी मंच बहुत ही अच्छा है,इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

झारखण्ड के धनबाद से अर्जुन महतो जी हमारी वाणी के माध्यम से कहते है, कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात पर सुझाव भेजने के लिए नंबर साझा करें।

झारखण्ड धनबाद से अर्जुन महतो जी ने हमारी वाणी के माध्यम से बताया कि वे दृष्टिबाधित हैं और संगीत की अच्छी ज्ञान भी रखते है पर डिग्री नहीं होने के कारण उनको संगीत से सम्बन्धी व्यवसाय नहीं मिल पा रहा है , यदि इनके लिए कोई प्रिवेट संस्था हो तो इनसे संपर्क करें।

ग्राम-झरिया, जिला-धनबाद झारखण्ड से अरुण मोदक जी हमारी वाणी के माध्यम से दिव्यांगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में क्या-क्या सुविधा है, इसकी जानकारी जानना चाहते है।

Arjun Mathur from Dhanbad, Jharkhand, an unschooled Visually Impaired Person ask for a Job. He is skilled in music.

जिला धनबाद,झारखण्ड से हरिपद महतो जी हमारी वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दिव्यांग जनो के लिए हमारी वाणी कार्यक्रम बहुत ही अच्छी सेवा है। इसमें दिव्यांगों के लिए नए-नए जानकारियाँ प्राप्त हो रही है।

झारखंड के धनबाद से हारून मोदक जी कहते है कि इन्हे फोल्डिंग बुनाई,कुर्सी बुनाई,मोमबत्ती बनाना आदि आता है, इन क्षेत्रों में अगर कोई रोजगार है तो जरूर बताये

झारखण्ड से अरुण मोदक जी हमारी वाणी के माध्यम से बताते हैं कि उनको फोल्डिंग की बिनाई करना ,अगरबत्ती बनाना ये सारे काम आते हैं। इसकी ट्रेनिंग कही से नहीं ली है।इनसे सम्बंधित कोई नौकरी हो तो जरूर बताएं

झारखंड के धनबाद से राजेश पाल जी हमारी वाणी के माध्यम से विकलांगता पेंशन किस तरह से प्राप्त किया जा सकता है और किस तरह से बनवाया जाता है,उसकी पूरी जानकारी दे रहे है।

Mr. Rajesh Pal from Dhanbad says that a music competition is to be organised in Jaipur, Rajasthan for which the candidate has to be registered. Interested candidates can enroll their names.