प्रखंड चंद्रपुरा, जिला बोकारो से नरेश महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि झारखण्ड भवन एवं सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा असंगठित मजदूरों का निबंधन जरुरी है। राज्य में अब तक 80 हज़ार असंगठित मजदूरों का निबंधन हो चूका है।जबकि 5 लाख 25 हज़ार झारखण्ड भवन निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से जुड़े मजदूरों का निबंधन जरुरी है।उन्होंने बताया कि मजदूर अब ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। निबंधित मजदूरों के बीच 1,535 साईकिल, 6,145 सिलाई मशीन एवं 1,376 को छात्रवृति की राशि दी जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक राज्य में 5 लाख 50 हज़ार बेरोजगारों का निबंधन हो चूका है। साथ ही असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बच्चों को 750 रुपये से लेकर 5 हज़ार रुपये तक प्रति वर्ष छात्रवृति मिलने का भी प्रावधान है।इतना ही नहीं बल्कि निबंधित मजदूरों को बीमा का भी लाभ मिलेगा।