जमशेदपुर :सीमा हेमरोम झारखण्ड मोबाइल वाणी में यह सन्देश दे रही है कि एक काम काजी महिला घर का सारा काम करती है रात 2-3 बजे उठ के और फिर दफ्तर भी जाती है। पति का कपडा धोना बच्चा का कपडा धोना, घर का खाना बनाना फिर काम काजी महिला को यदि दफ्तर में लेट हो जाए या फिर कुछ समस्या हो जाए तो महिला के ऊपर दबाव बनाया जाता है उसके पति या सास यह नहीं सोचते है कि मेरी बहु सुबह से उठ कर काम कर रही है।महिला के ऊपर बहुत अत्याचार हो रहा है। यह बात पुरुषो को भी सोचना चाहिए। हात बता कर काम करना चाहिए उससे शांति से जिंदगी चलेगी तभी तो खुशियाँ मिलेगी परिवार में। महिला के ऊपर दबाव बनाने से महिला टूट जायगी तो उसका घर भी टूट जायगा।पुरुष कृपया इस बात को समझे।