लोहरदगा: बरवाटोली से प्रकाश कुमार राय जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के द्वारा बताना चाहते है की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सभी चीजो का धीरे-धीरे निर्माण तो हुआ परन्तु अभी तक आम आदमी के जो समस्या है उसका विचार अभी तक कोई नही किया है।चुनाव के समय तरह-तरह के राजनीती दल कहते है की हम ये करेंगे वो करेंगे लेकिन जैसे चुनाव ख़त्म हो जाते है वो लोग सब भूल जाते है,यहाँ तक की कोई इस बारे में चर्चा तक करना नही चाहते है।