झारखण्ड राज्य के लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड से रूपा देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कैरो प्रखंड अंतर्गत एक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। और पुरे प्रखंड के लोग इसी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आते हैं लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि यह स्वास्थ्य केंद्र काफी छोटा है और यहाँ पर बेड की बहुत कम सुविधा है जिससे यहां पर आने वाले मरीजों का सही से इलाज नहीं हो पाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कैरो प्रखंड में एक बड़े अस्तर पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है जो काफी लम्बे समय से अधर में लटका हुआ है जिसके कारण यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करनापड़ रहा है। अगर इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूरा हो जाता है और यहां पर स्वास्थ्य सुविधा बहाल हो जाती है तो हज़ारो की संख्या में लोग इस स्वास्थ्य केंद्र से लाभान्वित होंगे । अत: सरकार से अनुरोध है कि जितना जल्दी हो सके इस स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधा बहाल की जाये ताकि लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।