झारखण्ड के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखण्ड से सुमंत कुमार जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बाल विवाह को रोकने के लिए राज्य स्तर,जिला स्तर और पंचायत स्तर पर प्रतिनिधियों, मुखिया,पंचायत समिति और जो प्रमुख है उन्हें, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास करना चाहिए।लोगों को सरकारी स्तर पर लड़कियों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताना चाहिए। साथ इसे रोकने के लिए नुक्क्ड़ नाटक और जागरूकता सभा करना चाहिए। ताकि आम लोग इसे समझ सके। क्योंकि समय से पहले लड़कियों की शादी करने पर ना तो वो शारीरिक रूप से सक्षम होती है और ना ही मानसिक रूप से उनका विकास हो पाता है। और इस तरह से उनकी शिक्षा भी अधूरी रह जाती है। बाल विवाह को रोकने के लिए सयुंक्त स्तर पर प्रयास होने चाहिए तभी बाल विवाह रुकेगा।सरकार द्वारा दी जाने वाली लाभ के बारे लोगों को बताना चाहिए। हो सकता है लोग इसके महत्व को समझेंगे और जागरूक होंगे तभी बाल विवाह पर रोक लगेगी।