जैसा की हम सभी जानते हैं, भारत वर्ष में त्योहारों और परम्पराओं का विशेष महत्व है। अनेकता में एकता का प्रतिक भारत देश में हर पर्व त्योहारों को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।हमरे देश में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्वों एवं त्योहारों में से एक है दुर्गा पूजा का त्योहार। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में माँ दुर्गा के सभी नौ रूपों का पूजा अर्चना की जाती है। माँ दुर्गा के हर एक अवतार का हमारे जीवन में एक विशेष महत्व है। माँ दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल किया था इसलिए यह पर्व हमें बुराइयों को त्याग कर अच्छाई के रास्ते चलने के लिए प्रेरित भी करता है। तो आइये इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए शांति, सौहार्द एवं हर्षोल्लास के साथ हम सभी एक साथ मिलकर दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाए। साथियों, नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आप सभी श्रोता बंधुओं को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से महाष्टमी और नवमी का हार्दिक शुभकामनाएं।