बिहार राज्य के नालंदा जिले से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से लड़कियों की शादी की उम्र विषय पर पूजा कुमारी के साथ साक्षात्कार लिया।पूजा कुमारी ने बताया कि सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ा कर 21 साल करने का प्रस्ताव रखा है,यह बहुत सही है। 18 साल में शादी होने पर बहुत परेशानी होती थी और कम उम्र में माँ बन जाती थी। लड़की को बच्चे को रखने एवं पालने का ज्ञान नही होता था। 21 साल में लड़की को ज्ञान रहेगा। जीवन में शिक्षा बहुत महत्व रखता है। भावी जीवन से पूजा की उम्मीद है कि ये और इनके पति शिक्षित हों तथा दोनों आत्मनिर्भर हों। ऐसा होने से पति-पत्नी का तालमेल अच्छा होगा और जीवन सफल रहेगा।लड़की की शादी की उम्र 21 साल हो जाएगी तो लड़की को पढ़ने,नौकरी करने एवं जीवन साथी चुनने की आजादी मिल पाएगी।