बिहार राज्य के नालंदा जिले से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से लड़कियों की शादी की उम्र विषय पर वंदना कुमारी के साथ साक्षात्कार लिया।वंदना कुमारी ने बताया कि सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ा कर 21 साल करने का प्रस्ताव रखा है,यह स्वागत योग्य है। समाज में जिन महिलाओं की शादी 18 साल से पहले हुआ है वो बहुत समस्याओं एवं परेशानियों में जीवन जी रही हैं। वो अशिक्षित होती हैं,आत्मनिर्भर नही होती हैं तथा शारीरिक रूप से कमजोर रहती हैं। भविष्य में से वंदना पढ़ लिख कर,आत्मनिर्भर हो कर खुद अपना जीवन साथी चुनना चाहती हैं। लड़की की शादी की उम्र 21 साल हो जाएगी तो लड़की को पढ़ने,नौकरी करने एवं जीवन साथी चुनने की आजादी मिल पाएगी। साथ ही इनका कहना है अभी भी समाज में कई माध्यम वर्ग परिवार है जो पुराने सोच से प्रभावित है एवं उन में जागरूकता का अभाव है।