बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड से पूजा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, सरकार द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र को 18 वर्ष से बढ़ा कर 21 वर्ष कर दिया है। जिन लड़कियों की शादी कम उम्र में होती है, उनको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। जैसे की कम उम्र में ही वह माँ बन जाती है, उस महिला को कुछ भी जानकारी नहीं होती है की अपने बच्चे को कैसे संभालना है। कैसे अपने बच्चे के खाना पान का ख्याल रखना है। लड़कियों के लिए शिक्षा भी बहुत जरूरी है। पूजा कुमारी का कहना है की, ये अपनी पढ़ाई पूरी कर के नौकरी करना चाहती है ताकि ये अपना जीवन साथी खुद चुन सके