बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड के बेल्ची पंचायत से चंचल कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, महिलादिवस कार्यक्रम चंचल कुमारी को सुनने में बहुत अच्छा लगता है। इस कार्यक्रम को सुनने के बाद इन्हे लड़का और लड़की में भेद भाव नहीं करना चाहिए इस बारे में जानकारी मिली। चंचल कुमारी सभी लोगो को यह जानकारी दे रही है की, एक लड़का भी स्त्री के गर्भ से ही जन्म लेता है और एक लड़की भी तो दोनों के प्रति अलग अलग व्यवहार करना गलत है। लड़को को जितना अधिकार मिलता है उतना अधिकार लड़कियों को भी देना चाहिए। आज लड़किया क्या नहीं कर सकती है, इसलिए हम सभी को लड़का और लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए।