दिल्ली में विधानसभा के 70 सीट पर चुनाव 8 फरवरी को हुआ था मतगणना आज हो रहा है शुरुआत रुझान में आप का सरकार बनते दिख रहा है 49 सीट पर आप आगे हैं 21 ही सीट पर बीजेपी आगे हैं कांग्रेस 0 पर हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बुधवार को स्थानीय बेकापुर स्थित बिहार प्रदेश पिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवास पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार राजू की अध्यक्षता में आगामी 12 फरवरी को नगर भवन में आयोजित मुंगेर विधानसभा के अध्यक्षों,सचिवों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक आयोजित की गई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नेहरू युवा केंद्र मुंगेर द्वारा नमामि गंगे जल शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत सोझी घाट मुंगेर में की गई सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाकर नमामि गंगे कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया गया ।कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक चितरंजन मंडल ने इस अवसर पर कहा कि गंगा को निर्मल बनाने हेतु जिले के गंगा किनारे बसे 400 गंगा दूत को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जोड़ा जा रहा है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी द्वारा गोमती गोयनका मातृ सदन मुंगेर में आयोजित तीन दिवसीय मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लैंस प्रत्यारोपण शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. पुरुषोत्तम कुमार द्वारा किया गया। ऑपरेशन पटना के वरीय नेत्र सर्जन डॉ.श्रुति प्रिया एवं उनकी टीम द्वारा किया गया ।शिविर के पहले दिन बुधवार को 140 रोगियों का ऑपरेशन किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एनआरसी,सीएए और एनपीआर के विरुद्ध स्थानीय शहीद अब्दुल हमीद चौक मुंगेर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का बुधवार को बीसवां दिन है।शहर के अलग-अलग इलाकों से काफी बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज भी इस दुनिया में अच्छे काम करने वालों की कमी नहीं है। अस्पताल और स्कूल निर्माण के लिए सरकार को जमीन दान दी गयी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
खेलने के दौरान नाले में गिरने से एक बच्ची की मौत हो गयी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
गाँव में अचानक अफरा-तफरी का माहौल उस वक़्त बन गया जब गैस सिलेंडर में आग लग गयी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
विपिन कुमार जी मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मुंगेर प्रखंड छेत्र में परिवहन नियमों की उड़ रही है धजियाँ ,मुंगेर प्रखंड छेत्र में एक ओर जहाँ ओवरलोडेड वहाँ जिले में परिवहन नियमों की खुले आम धजियाँ उड़ा रहे है वही दूसरी और ऑटो पर ढोये जा रहे क्षमता से अधिक सड़क दुर्घटना को खुले आम निमंत्रण दे रहे है। इस ओर जिला परिवहन पदाधिकारी का कोई भी ध्यान नहीं है ,जब कि ओवरलोडेड के कारण कई सड़क दुर्घटना हो चुकी है।इसलिए यात्रियों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Transcript Unavailable.
