जिला मुंगेर से प्रिन्स कुमार जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि जिले में बाढ़ के कारण घर से बेघर हुए लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सामाजिक,धार्मिक एवं राजनितिक संगठनो द्वारा काम किया जा रहा है। इसी के तहत उमाकांत महादेव मंदिर की ओर से पीड़ितों के लिए चुड़ा, बिस्कूट,दालमोट आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। उधर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत कार्य एवं उनके भोजन की व्यवस्था वरीय प्रखंड साधन सेवी उत्तम कुमार सिंह की देख रेख में की जा रही है। वरीय साधन सेवी उत्तम कुमार सिंह ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की अपने स्तर से हरसंभव मदद कर रही है।
