धरहरा (संवाददाता):- जदयू नेत्री सह विश्वविधालय की सीनेट की सदस्य पुनम कुमारी को जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मुंगेर की महिला कार्यकर्ता मे हर्ष व्याप्त है। महिला नेत्री सह जदयू के प्रदेश सचिव बबीता राय मंडल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की तेजतर्रार जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने मुंगेर जदयू के तेजतर्रार विश्वविद्यालय की सिनेट की सदस्य को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनाकर मुंगेर जिले की महिलाओं के सम्मान को बढा़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने महिलाओं को जो सम्मान हर क्षेत्र मे दिया है इससे बिहार ही नही बल्कि पूरे देश मे जदयू के प्रति महिलाओं का झुकाव बढ़ेगा। आने बाले दिनो मे जदयू मे महिलाओ की अत्यधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी । महिलाएं जदयू पार्टी एवं संगठन को मजबूत कर विधायक एवं सांसद बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर जदयू पार्टी के बल पर विधायक एवं सांसद के जदयू के आकड़े को बढा़कर बिहार मे मुख्यमंत्री के हाथो को मजबूत बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होने बिहार एवं खासकर मुंगेंर की महिलाओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मे आस्था की उम्मीद रखने का आहवान किया है। जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देने बालो मे जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नवीन सिह, पंचायत समिति सदस्य आशीष कश्यप,अनील यादव,विपिन सिंह सहित जदयू के संगठन से जुड़े महिलाओं व जदयू कार्यकर्ताओ सहित अन्य लोग शामिल है।