धरहरा (संवाददाता):- ज्यो- ज्यो एम एल सी चुनाव का मतदान नजदीक आ जा रहा है त्यो -त्यो उम्मीदवार अपनी ओर मतदाताओ को लुभाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए है। इसी कडी़ मे शुक्रवार को काग्रेस के एम एल सी प्रत्याशी पंकज कुमार सिंह ने धरहरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर जनप्रतिनिधियो से रू- ब -रू हुए।इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पंकज कुमार सिंह ने धरहरा में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर सिंह उर्फ पन्ना सिंह के आवास पर पहुंचकर कांग्रेस के नेताओं से मिलकर उनका हालचाल पूछा एवं कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने के लिए प्रखंड के नेताओं से अपील किया। वहीं कांग्रेस के एम एल सी प्रत्याशी को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान मे कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर सिंह उर्फ पन्ना सिंह ,कांग्रेस के कन्हैया सिंह, कांग्रेस नेता ब्रजेश सिंह, उमेश सिंह,अनमोल मिश्रा,सारोबाग पंचायत अध्यक्ष सुकेश सिंह,अनिल बिंद,पिंटू सिंह सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।