धरहरा (संवाददाता):- धरहरा के कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष अनमोल मिश्रा ने चलाया कांग्रेस का सदस्यता अभियान। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने आदिवासी बाहुल्य गांव सराधी,बिलोखर, बरमसिया में जाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो गरीबों के लिए सोचती है।पार्टी सदस्यता अभियान के दौरान प्रखंड युवा अध्यक्ष अनमोल मिश्रा ने ग्रामीणों से गांव की समस्या से रूबरू होते हुए कहा कि जल्द ही इन समस्याओं को दूर करने के लिए मैं पंचायत से लेकर प्रखंड तक के पदाधिकारियों से बात कर इसे जल्द से जल्द दूर कर करूगा।मौके पर ग्रीन लेडी के नाम से मशहूर जया दीदी,संजय मिश्रा,उमेश सिंह भूतपूर्व मुखिया बेंजामिन मुरमुर, रविकांत कोड़ा सहित कांग्रेस पार्टी के सदस्य मौजूद थे।