धरहरा (संवाददाता):- धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा गांव से नशे की हालत में गोली चलाते एक व्यक्ति को धरहरा पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति ईटवा निवासी स्वर्गीय गणेश यादव का पुत्र अशोक यादव है। धरहरा पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी एक व्यक्ति नशे की हालत में अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है जानकारी मिलते ही धरहरा पुलिस सक्रिय हुई और अशोक यादव के घर को घेर लिया। पुलिस ने अशोक यादव के पास से एक देसी कट्टा,एक जिंदा कारतूस तथा 6 खोखे बरामद किए। वहीं लगातार ताबड़तोड़ फायरिंग होने से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल छा गया।