प्रखंड क्षेत्र में ठंड के मद्देनजर शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने प्रखंड के बहादुरपुर गांव स्थित अपने आवास पर 105 विधवाओं,दिव्यांगों व गरीबों के बीच गर्म चादर का वितरण किया।इस संबंध में विनय कुमार गुड्डू ने कहा कि ऐसे पुण्य एवं नेट कार्य करने से दुआएं के साथ समाजिक बंधन में भी मिठास पन पैदा होता है।इस अवसर पर शोभा देवी, पिंकी देवी, मुकेश शाह, देवनंदन शाह, सौदागर साह, दुर्गा मंडल, रामधन यादव, देवकी मंडल, बांके बिहारी मंडल, बासुदेव यादव, मनोज मंडल, राम प्रसाद यादव, पप्पू यादव आदि उपस्थित थे।