गुरुवार की सुबह आसमान में छाए घने कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि कुछ फिट की दूरी तक नहीं दिखाई दे रहा था। वाहन चालकों को सुबह होने के बावजूद अपने वाहनों की हेडलाइट जला कर चलना पड़ा। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नज़र आए। घने कोहरे के कारण व्यस्ततम सड़कों में से एक बरियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कें भी सुनी हो गई।वही कोहरे के कारण कनकनी भी काफी बढ़ गई है। जिस से बचने के लिए ग्रामीणों का सहारा अलाव बना हुआ है। ग्रामीण इलाकों के चौक-चौराहों सड़कों के किनारे लोगों के द्वारा अलाव को जलाकर तपते देखा जा रहा है।वाहन चालकों ने कहा कि घने कोहरे के कारण वाहनों को सड़कों पर चलाने में भी काफी परेशानी होती है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बावजूद जरूरी कार्य से वाहनों को चलाना मजबूरी बनी हुई है।दिन में 10 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।