बिहार राज्य के जिला मुंगेर के प्रखंड बरियारपुर से अंकित मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर पुलिस अधीक्षक जे जे रेड्डी के निर्देश पर बरियारपुर थाना के समीप मुख्य सड़क पर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया।जहां एसआई ललन राम व पुलिस बल के द्वारा वाहन चेकिग अभियान के क्रम में सड़क से आवागमन करने वाले दो पहिया वाहनों की कागजातों व डिक्की की जांच की गई। इस दौरान आठ दो पहिया वाहन चालकों से छः हज़ार पंच सौ रुपये जुर्माना भी वसूला गया।वहीं वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बाइक के साथ समुचित दस्तावेजों को रखें। हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं। थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा कि मुंगेर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है।