धरहरा (संवाददाता):- शुक्रवार की देर रात भाजपा के सक्रिय सदस्य सह आंगनबाड़ी सेविका के पति राज कुमार मंडल उर्फ राजू मंडल कि अज्ञात अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। आंगनबाड़ी सेविका प्रतिमा देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे कमलदह के आदमियों ने फोन पर सूचना दी की उनके पति की स्कूटी दशरथी-कमलदह के बीच मुसनहार के पास सड़क पर पड़ी है। सूचना मिलने पर परिजन मुसनहार पहुंचे और आसपास के बहियार में खोजबीन करने लगे तो वहीं सड़क से कुछ ही दूरी पर राजकुमार मंडल का शव पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन में राजकुमार मंडल को सदर अस्पताल मुंगेर ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया है। राजकुमार मंडल के हत्या की खबर सुनकर परिवार सहित गांव में मातम छा गया है। वहीं पुलिस हत्या से जुड़े हर बिंदु की छानबीन कर रही है।