बरियारपुर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने हथियार तस्कर मिथलेश मंडल पन्नुचक घोघा निवासी व मो.महताब अकबरनगर निवासी को मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में मंडल कारा मुंगेर भेजा।इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि ये हथियार तस्करी में लंबे समय में कार्यरत थे।जिन्हें रविवार की दोपहर बरियारपुर थाना क्षेत्र के बादशाही पुल के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार तस्कर एक ही बाइक पर सवार होकर आर्म्स सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने उनके पास से दो देसी पिस्तौल, चार मैगजीन और चार कारतूस बरामद किया। दोनों से पूछताछ के बाद बरियारपुर थाना की पुलिस ने घोघा थाना पुलिस के सहयोग से पन्नूचक में छापामारी की जहां अवैध मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया। पकड़े गऐ सामान में 01 बेस मशीन, 69 पीस बंदूक की गोली, 01 पीस एकनाली बंदूक, 01 पीस दोनाली बंदूक, 01 देशी कट्टा, 03 अर्द्धनिर्मित बंदूक के अलावा हेक्सा ब्लेड, रेती, पिलास, हथौड़ा, पेचकस, पंच मार्कर आदि शामिल हैं।
