पेट्रोल,डीजल और गैस के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ राजद का एक दिवसीय धरना पेट्रोल ,डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों, बिहार में बढ़ते अपराध तथा स्थानीय जन समस्याओं को लेकर प्रदेश एवं जिला राजद के निर्देश पर अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय धरना सब्जी मार्केट धरहरा में प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि जिला राजद अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह थे।धरना को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई को लेकर त्रस्त है ।वही मोदी सरकार मस्त है ।एक ओर देश के किसान काला कानून के विरोध में 4 माह से आंदोलन कर रहे हैं ।वहीं दूसरी ओर पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने जनता का कमर तोड़ दिया है। राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। वहीं धरना की अध्यक्षता कर रहे धरहरा प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव ने कहा कि प्रखंड के किसानों का धान सरकार के इशारे पर बीसीओ नहीं खरीद रहे हैं। प्रखंड कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।यहाँ बिना चढ़ावा के एक भी काम गरीबों का नहीं होता है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजद के वरिष्ठ नेता सह राज्यपरिषद सदस्य नरेश सिंह यादव ने कहा कि साजिस के तहत मुंगेर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल नहीं बन पा रही है।जबकि मुंगेर को छोड़कर सभी कमिशनरी मुख्यालय में बिहार सरकार ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोलने की घोषणा कर चुकी है।मुंगेर के साथ ऐसा अन्याय हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल बर्दाश्त नहीं करेगी। धरना को राजद के प्रधान महासचिव डॉ शरदचंद्र राय, वरीय नेता दीपक सिन्हा ,जिला परिषद सदस्या प्रो अरुणा राय,जिला सचिव राजेश रमण, हिमांशु यादव, संदीप यादव ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर जमालपुर नगर राजद अध्यक्ष मंटु यादव,विनय यादव,पूर्व प्रमुख अशोक यादव,मो सगीर अहमद,शक्ति धर मंडल ,वैशाखी मांझी,गंगा यादव, नटवर नरेश महतो, गंगा यादव ,प्रकाश माँझी, कन्हैया यादव, दिनेश सिंह, सावित्री देवी ,लीलामणि देवी प्रभु यादव ,महेश्वर यादव सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।