जमालपुर एक युवक ने की खुदकुशी। जमालपुर। आदर्श थाना क्षेत्र के दरियापुर में एक युवक ने बंद कमरे में फंदा लगा आत्महत्या कर जान दे दी हैं। जानकारी अनुसार मृतक युवक का नाम अमन हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानापुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। इस बाबत घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि जमालपुर मुंगेर पथ दरियापुर निवासी अमन कुमार गुप्ता उम्र (21) युवक ने बंद कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। आगे कहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।
