बिहार राज्य के मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड से प्रिंस जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि नगर परिषद जमालपुर अब जैविक खाद बनाने की तैयारी में जुट गया है।शहर से इकट्ठा होने वाले कचरे से जैविक खाद बनाने की कवायद शुरू कर दी गयी है। पहले चरण में पांच वार्डो के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।यह जानकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने दी। उन्होंने कहा की कचरे से खाद तैयार किये जाने के लिए दो महीने का समय लगेगा उसके बाद किसानो के बीच इस खाद को बेचा जायेगा।