बिहार राज्य के मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखण्ड से प्रिंस जी मोबाइल वाणी माध्यम से कहते है कि ईस्टन रेलवे मेंस यूनियन ओपेन लाइन शाखा जमालपुर का 13वां द्वि-वार्षिक अधिवेशन केंद्र संस्थान जमालपुर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन केजीपी सिंह ने किया।मुख्य अथिति के रूप में चपला बनर्जी एवं महामंत्री एस के बंदोपाध्याय उपस्थित थे।मौके पर शुश्री बनर्जी ने यूनियन के संघई के इसिहास को बताते हुए सरकार के मजदुर विरोधी नीतियों को आगाह किया।उन्होंने कहा कि रेल मजदूरों की दशा और दिशा पर ध्यान देना चाहिए।महामंत्री एस के बंदोपाध्याय ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण दिन प्रतिदिन रेल दुर्घटनाये बढ़ती जा रही है,अगर मजदुरों को रेल प्रशासन सुविधा नहीं देगी तो वे गलत नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज़ को बुलंद करेंगे।मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत कुमार, केंद्रीय संगठन सचिव रामनगीना पासवान,कारखाना के सचिव वीरेंद्र यादव,अरूण साह,शक्तिधर सहित सैकड़ों रेलकर्मी मौजूद थे।
