भारतीय जनता पार्टी ने दरौली विधानसभा क्षेत्र के आँदर, गुठनी तथा दरौली मंडल कि बुधवार को बैठक की। बैठक भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें पंचायत अध्यक्षों के साथ बूथ सशक्तीकरण एवं बूथों को मज़बूत करने की कार्ययोजना पर चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि सभी पंचायत अध्यक्ष बूथ स्तर पर झंडा लगाकर पार्टी का विस्तार करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की शक्ति हैं और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं समर्पण के बल पर ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। वही इस दौरान सभी पंचायत अध्यक्षों को पार्टी के निशान वाले झोला और झंडा का वितरण किया गया।