बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मरवन प्रखंड के बहुरा ग्राम से कंचन मोबाइल वाणी के माध्यम से एक दीदी से उनकी समस्या को लेकर साक्षात्कार किया। जिसमे दीदी ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में फसल लगाया है। दीदी ने यह भी बताया कि धान के फसल के समय बर्बाद हो जाता है। दीदी ने यह कहा कि उनका जब फसल बर्बाद होता है तब वह उसका भरपाई नहीं कर पाती है क्योंकि उनके पास किसान क्रेडिट कार्ड न होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है