छपरा सदर प्रखंड के विभिन्न गाँवो मे प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के आदेशानुसार गङखा के भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानचन मांझी व सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेश्वर सिंह के नेतृत्व मे पुर्वी तेलपा के मेहिया गांव और वसाढी गांव के दलित बस्ती मे मास्क, साबुन, सेनिटाईजर का वितरण किया गया! साथ ही सभी लोगो को कोरोन गाईड लाइंस के अनुपालन करने के लिए जागरूक करते हुए ! सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेश्वर सिंह ने कहा कि कोरोना की गाइड लाइन के अनुसार घर से बाहर निकले तो मास्क लगा कर ही निकले और भीङ भाङ वाले जगह पर न जाए! तभी हमलोग कोरोना के चैंन को तोर सकेंगे, इस वितरण के समय मुख्य रूप से महामंत्री अरूण राय, किसान मोर्चा अरबिन्द कुमार सिंह, दिनेश सिंह राजन, युवा मोर्चा सुमित कुमार, पुर्वी तेलपा के सक्रिय प्रभारी सतेंद्र सिंह, शैलेश मांझी, अमर मांझी, रूपेश कुमार आदि मौजूद रहे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।