विद्यालय उपहार योजना के तहत एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला रानीखैरी में 22 बच्चों को गर्म स्वेटर का किया गया वितरण =========================================================== स्कूल शिक्षा विभाग के विद्यालय उपहार योजना के तहत जिला कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में उपहार योजना विद्यालयों में संचालित हो रही है । राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक श्री राकेश कुमार मालवीय (सचिव टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद) ने बताया कि आज प्रभारी प्राचार्य श्री महेश कुमार रघुवंशी के द्वारा एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला रानीखैरी में 22 बच्चों को गर्म स्वेटर का वितरण किया गया। उन्होंने पिता श्री स्व. तुकडसिंह रघुवंशी (शिक्षक) की प्रथम कर्मस्थली रानीखैरी के छात्रों को उनकी स्मृति में यह भेंट दी है । इस अवसर श्री अनिल कुमार तागड़े, श्रीमती ममता कुष्मारिया, श्री रोहन लाल आहके, श्री वर्मा, श्री रघुवंशी उपस्थित थे। प्रधान पाठिका श्रीमती सीमा रघुवंशी ने इस परोपकारयुक्त कार्य के लिये आभार व्यक्त किया। शासकीय वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा के अध्यक्ष श्री सतीश गोडाने ने साधुवाद प्रेषित किया।

Download | Get Embed Code