सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने की दूसरी बरसी पर नम हुई आंखे,शाम को निकला कैंडल मार्च।
रविवार को शेखोपुरसराय मंडल में आयोजित भाजपा के मंडल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमे जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा, सत्यदेव यादव जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह,अरविन्द कुमार ने भाग लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) शेखपुरा मे रविवार के निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दीप जलाकर मुख्य अतिथि आर डी नारायण , आर सेटी निर्देशक अश्विनी कुमार, संकाय सदस्य रघुवीर कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर प्रखंड के पैन पैक्स के मतदाता सूची में कई फर्जी मतदाता का नाम सामने आया है। इस सम्बन्ध में पैक्स उम्मीदवार अजय कुमार ने जिलाधिकारी इनायत खान से इन सभी को मतदान से रोकने का आग्रह किया है। जबकि सोमवार को इस पैक्स चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।
Transcript Unavailable.
चेनारी: विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने चेनारी प्रखंड के बाबा गुप्तेश्वर नाथ धाम को पर्यटन के रूप मे विकसित करने की मांग की
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई शेखपुरा के द्वारा नगर मंत्री सृष्टि सृजन के नेतृत्व में 2 वर्ष पूर्व 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को रविवार को शेखपुरा के श्यामा सरोवर में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई और नम आंखों से उन्हें याद किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रविवार को स्थानीय बाजार स्थित आज एक नए निजी शिक्षण संस्थान राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल का शुभारंभ किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन शेखपुरा के पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष रंधीर कुमार सोनी ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रविवार को जिला के घाट कुसुंभा प्रखंड अन्तर्गत कोरमा गांव में पुलवामा हमले में शहीद जवानों को कैंडल मार्च निकाल कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई । गांव के युवाओं द्वारा कोरमा मंदिर से लेकर कोरमा मोड़ तक कैंडल मार्च निकाला गया ।यह मार्च लगभग ढाई किलो मीटर का था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पैक्स चुनाव की सभी तैयारी प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गयी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
