अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह को यहाँ सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यहाँ के सिविल सर्जन डा वीरकुवर सिंह को पूर्णिया भेजते हुए वहां उन्हें क्षेत्रीय प्रभारी के पद पर भेजा गया है। यह पद खाली होने के बाद यहाँ एक मृत डा राम नारायण राम को सिविल सर्जन बनाने सम्बन्धी अधिसूचना जारी की थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा ओपी के निकट एक बाइक पर सवार चालक को अचानक चक्कर आने के बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पडा। इस घटना में बाइक चला रहे व्यक्ति स्वयं तथा बाईक के पीछे बैठी उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बाइक चालक बाल-बाल बच गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रवेशोत्सव के तहत जिला भर के सरकारी स्कूलों में 8 मार्च से 20 मार्च तक विशेष नामांकन अभियान चलाने को लेकर मंगलवार को स्कूली बच्चो ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला शिक्षा पदाधिकारी नंदकिशोर राम और डी पी ओ सतीश प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को विदा किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा ओपी के बेलदरिया गाँव में कुछ लोगों ने एक महिला श्रीदेवी के ऊपर डायन का आरोप लगाकर मारपीट करना शुरू कर दिया। मां के साथ मारपीट होते देख उसकी पुत्री मालती कुमारी जब अपने मां को बचाने पहुंची तो बदमाशों ने उसके उपर भी हमला कर उसे भी घायल कर दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखपुरा शहर के पटेल चौक स्थित सदर अस्पताल के गार्डेन में मुख्य द्वार के समीप चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से भगवान शिव के एक मन्दिर का निर्माण करवाया गया। मन्दिर और इसमें स्थापित देवी देवताओं का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा महाशिवरात्रि के अवसर पर किया जाएगा। जिसको लेकर मंगलवार को धूमधाम के साथ शहर में भव्य कलश यात्रा निकाला गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के नीमी महाविद्यालय में आखिरकार कर्मियों में सहमति बनने के बाद महाविद्यालय में लटके ताले खुले। जबकि अशोक बने रहेंगे । प्राचार्य स्थानीय प्रखंड के नीमी महाविद्यालय नीमी में करीब 2 महीने से चल रहे प्रधानाचार्य की कुर्सी को लेकर अब कर्मियों की आपसी सहमति बन गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चिनारी प्रखंड से प्रिंस कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ग़रीब लोगों का काम सही से नहीं हो पाता है। सबसे पहले प्रखंड क्षेत्र से ही भ्रष्टाचारी ख़त्म करनी पड़ेगी तब जा कर ही प्रखंड स्तर पर ग्राम का विकास संभव है। जानकारी के अभाव के कारण अक्सर सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से ग़रीब लोग छूठ जाते है। इसलिए ऐसी योजना तैयार करनी चाहिए जिससे लाभ सभी उचित लाभुकों तक पहुँच पाए।

अजित जी बताते है कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान लिखित है डॉक्टर भीम राव अम्वेदकर किए थे 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगा था 395 अनुच्छेद 12 भाग है

Transcript Unavailable.

विश्व महिला दिवस पर आयोजित कोरोना से बचाव के विशेष टीकाकरण अभियान में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर अट्ठारह सौ महिलाओं को टीका दिया गया अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें सबसे ज्यादा बरबीघा रेफरल अस्पताल में 410 सदर प्रखंड शेखपुरा में 380 सेवाड़ा में 300 घाटकुसुंभा में 220 सदर अस्पताल में 120 अरियरी में 200 लोगों को टीका दिया गया टीकाकरण के बाद किसी भी व्यक्ति में स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रतिकूल प्रभाव का समाचार नहीं है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।