अरियरी प्रखंड अंतर्गत भोजडीह , गढ़पर निवासी एवम सेवानिवृत शिक्षक जगदीश पंडित का सोमवार के दिन हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वे लगभग 90 वर्ष आयु के थे। वे मध्य विद्यालय सनैया के शिक्षक अशोक पंडित के पिता थे।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता करेगें जनसंवाद बिहारशरीफ 23 मार्च (हि सं) :-नालंदा जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में की गई | बैठक का मुद्दा वर्तमान में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा किसानों की जा रही उपेक्षा एवं बढ़ती हुई महंगाई के साथ-साथ बेरोजगारी की समस्या चर्चा की गयी । बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा की जब से भारत आजाद हुआ है | तब से आज तक इस तरह की महंगाई जो अभी वर्तमान में है कभी नहीं हुई,जबकि पूरा देश कोरोना संकट में गरीब से लेकर मध्यम वर्गीय परिवार रोजी रोजगार के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है | ऐसे में इस तरह की कमर तोड़ महंगाई कहीं न कहीं देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है.आज महंगाई का आलम यह है कि आप अगर राशन सामग्री खरीदने जा रहे हैं | पेट्रोलियम पदार्थों के साथ-साथ गैस की मूल्य में वृद्धि भी आसमान छू रही है। हमारे गरीब मजदूर किसान व्यापारी वर्ग कैसे जिएंगे होली का त्योहार सामने हैं | होली के त्योहार में पुआ पूरी पकवान बनता है और वह जिस तेल से बनता है उस तेल का कीमत आसमान छू रहा है | गरीब मजदूर किसान और मध्यमवर्गीय व्यवसाय सन 2021 का होली कैसे मनाएंगे यह उनके लिए चिंतनीय है। बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की दिनांक 25 मार्च को बिहार शरीफ के जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजेंद्र आश्रम से अस्पताल चौराहा तक किसानों के आंदोलन के समर्थन में एवं बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कर्मी अपने अपने सर पर तेल का टीना एवं पेट्रोल की बढ़ती कीमत को जनता के बीच समझाने के लिए तरह तरह से प्रदर्शन करेगी साथ ही होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार को घर में नहीं मनाने के स्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजेंद्र आश्रम में 27 मार्च को बढ़ती हुई महंगाई के चलते आपस में मिल बैठकर होली मिलन समारोह मनाएंगे |बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमोद कुमार पाठक, जितेंद्र प्रसाद सिंह, अजीत कुमार ,युवा अध्यक्ष उदय कुशवाहा ,महिला अध्यक्ष संजू पांडे प्रवक्ता मुन्ना पांडे कोषाध्यक्ष ताराचंद मेहता, जेड इस्लाम सेवादल अध्यक्ष बच्चू सिंह ,सुभाष कुमार, उषा देवी ,राजेश्वर प्रसाद ,हाफिज महताब आलम ,मोहम्मद जावेद ,महताब आलम गुड्डू ,हैदर अली अंसारी ,रंजीत कुमार पांडे ,बाल्मीकि प्रसाद ,रामनंदन दयाल ,,रणजीत सिंह नवीन कुमार गांधी ,बिंदेश्वर प्रसाद बुंदेला यादव ,राजीव कुमार गुड्डू ,रामनंदन दयाल ,रणजीत सिंह ,किरानी पासवान, सुविधा देवी के अलावे दर्जनों पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे | हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

नाटकीय ढंग से धराया बाइक चोर गिरोह का दो शातिर बिहारशरीफ 22 मार्च (हि सं) :-बिहार थाना पुलिस ने सोमवार की सुुबह नाटकीय ढंग से बाइक चोर गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। न्यू रहुई रोड में कार्रवाई के दौरान बदमाश ने पुलिस से खूब उठम पटकी की थी। गिरफ्तार बदमाश सारे थाना क्षेत्र निवासी नीतीश कुमार और जहानाबाद निवासी सूरज कुमार है। नीतीश की निशानदेही पर उसके साथी को पकड़ा गया। बदमाशों के पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि खंदकपर से ट्रैक्टर की चोरी हुई थी। जिसके बाद इलाके में वाहन जांच तेज कर दिया गया। इसी को लेकर सोमवार को पुलिस चेकिंग कर रही थी। न्यू रहुई रोड में पुलिस को देख दोनों बाइक सवार तेज गति से भागने लगा। खदेड़ने पर सूरज बाइक से कूदकर भाग निकला। जबकि, नीतीश को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार की निशानदेही पर सूरज को पकड़ा गया। दोनों बाइक चोर गिरोह के शातिर सदस्य हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस इनके सहयोगियों की तलाश में जुटी है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर पौधा रोपण किया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

दावत थाना क्षेत्र के ईलाके मे दो घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें बेटी और बेटे के शादी के लिए गहने और रूपये रखे थे वो सब चोरी कर लिये गए। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

Transcript Unavailable.

शिवसागर में अपनी मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों की आठवें दिन भी जारी रहा है हङताल शिवसागर में सरकारी काम काज बन्द रहें हैं

Transcript Unavailable.

आज 109 वां बिहार दिवस पुरे बिहार में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

रोहतास जिला के चेनारी ब्लॉक से रमिता कुमारी से बिहार वासी को सुभकामनाये देते हुए कहा कि देश दुनिया बनाने में बहुत योगदान रहता है आये सुनते है पूरी बात