मंगलवार को जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बांक गांव में ट्रांसफार्मर से बिजली की चिंगारी से घटित आगलगी की घटना में सवा बीघा में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान पंकज प्रसाद के सवा बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मंगलवार को कोरमा एवं बरबीघा थाना क्षेत्र से छापामारी के दौरान 28 लीटर देसी शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर की। कोरमा थाना पुलिस ने गगौर गांव में छापामारी कर एक शराब कारोबारी संजय बिंद को पांच लीटर देसी शराब के साथ धर दबोचा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुर सराय प्रखंड क्षेत्र के कबीरपुर गांव में सोमवार की शाम को शरारती तत्वों के द्वारा गेहूँ के फसल में आग लगा दी गई है। जिसमें की 8 बीघा गेहूँ की फसल जलकर पूरी तरह से राख हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला विधिज्ञ संघ के लिए होने वाले द्विवार्षिक आम चुनाव के लिए कुल मिलाकर चौवालीस लोगों ने नामांकन दाखिल किया है ।विधिज्ञ संघ के सतरह पदों के लिए सतरहअप्रैल को चुनाव कराया जाएगा। निर्वाची पदाधिकारी कृष्णा तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के एक पद के लिए वर्तमान मे संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार, पूर्व अध्यक्ष शिवनंदन प्रसाद शर्मा एवं वरीय अधिवक्ता जनार्दन प्रसाद सिंह ने अपना नामजदगी का पर्चा भरा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मंगलवार को डोवाडीह गांव के पास रात्रि में अवैध रूप से बालू लेकर तेज रफ्तार में भाग रहे ट्रक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने भिड़ंत में ट्रैक्टर का परखच्चे उड़ गया। हादसा कितना भयानक हुआ कि ट्रैक्टर का इंजन दो भाग में रोड पर बिखर गया है । इस भयानक टक्कर में ट्रक और ट्रैक्टर के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मंगलवार को शेखपुरा - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार से गुजर रहे हाईवा के द्वारा बरबीघा प्रखंड के लालू नगर के समीप एक बालक को रौंद दिया गया। जिससे बालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मंगलवार की शाम अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से अपराधियों ने एक लाख दस हजार रूपए लूट कर भाग निकले जानकारी के मुताबिक जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत पुरैना गांव निवासी इंद्र कुमार राम शहर के चांदनी चौक स्थित एसबीआई एटीएम से रुपए की निकासी कर घाटकुसुम्भा लौट रहे थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य रोहतास जिला चेनारी प्रखंड से प्रिन्स कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे ग्राम पंचायत एवं प्रखंड को विकसित देखना चाहते हैं। यदि कोई भी सरकारी योजना के बारे में हमारे ग्राम पंचायत के मुखिया को पता चलता है तो उसे लोगों तक जरूर पहुंचना चाहिए। जिससे लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके और ग्राम पंचायत के मुखिया पर भी विश्वास बना रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.