जिला विधिज्ञ संघ के लिए होने वाले द्विवार्षिक आम चुनाव के लिए कुल मिलाकर चौवालीस लोगों ने नामांकन दाखिल किया है ।विधिज्ञ संघ के सतरह पदों के लिए सतरहअप्रैल को चुनाव कराया जाएगा। निर्वाची पदाधिकारी कृष्णा तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के एक पद के लिए वर्तमान मे संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार, पूर्व अध्यक्ष शिवनंदन प्रसाद शर्मा एवं वरीय अधिवक्ता जनार्दन प्रसाद सिंह ने अपना नामजदगी का पर्चा भरा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
