चेवाडा थाना पुलिस ने बरारी गांव में छापामारी कर पोक्सो एक्ट के दो फरार आरोपियों को धर दबोचा।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चेवाड़ा प्रखंड के करंडे थाना के अंतर्गत बेनीगंज के 45 वर्षीय भगवान यादव चेवाड़ा बाजार से धान के बीच लेने के लिए आए थे ।जब वह वापस गांव जा ही रहे थे कि रास्ते में करंडे मोड़ के समीप बेकाबू बोलेरो ने ठोकर मार दिया ।ठोकर मारकर बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य से दिलीप पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 6 जुलाई से शिक्षण संसथान खुलेंगे। अप्रेल माह से सभी शिक्षण संसथान कोरोना के कारण बंद कर दी गयी थी

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि अगर बिहार में कोरोना की स्थिति में सुधार जारी रहा, तो शैक्षणिक संस्थान छह जुलाई के बाद चरणबद्ध तरीके से खोले जायेंगे़ इसके लिए एक विशेष कार्ययोजना बनायी जा रही है़ चरणवार तिथि तय कर दी जायेगी़ उन्होंने बातचीत में साफ किया कि सबसे पहले विश्वविद्यालय, कॉलेज और दूसरे उच्च शिक्षण संस्थान खोले जायेंगे.शिक्षा मंत्री चौधरी का यह ट्वीट उस समय आया है, जब राज्य में नये कोरोना संक्रमितों की संख्या 200 से नीचे और संक्रमण दर 0.20% से कम हो गयी है़ उन्होंने बताया िक पहले चरण में उच्च शिक्षण संस्थान खोलने के बाद दूसरे चरण में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक और सबसे अंत में प्राथमिक और मध्य स्कूल खोले जायेंगे़ संस्थान खोलने की प्रकिया क्रमश: होगी़ उन्होंने साफ किया कि कार्ययोजना में उन नियमों और शर्तों को भी समाहित किया जा रहा है, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा़ कुल मिलाकर कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन कराया जायेगा़ शिक्षा मंत्री ने बताया कि अनलॉक नियमों के तहत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को सीमित संख्या में बुलाया जायेगा़ दरअसल, स्कूलों के खोलने में सबसे बड़ी दिक्कत 18 साल से कम उम्र वालों के लिए कोरोना की वैक्सीन का अब तक नहीं आना है़ हालांकि, बच्चों के लिए वैक्सीन का ट्रायल अंतिम दौर में चल रहा है़ हालांकि शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि अगर परिस्थितियां सामान्य हो जाती हैं तो कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराते हुए स्कूल खोलने में कोई हर्ज नहीं होगा़ हालांकि, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई जोखिम नहीं लिया जायेगा़ मालूम हो कि राज्य में छह जुलाई तक अनलॉक-3 लागू है़

बिहार में कोरोना काल के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बर्बाद हो गई है। ऑनलाइन क्लास में विद्यार्थियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसलिए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने स्कूल और कॉलेज को लेकर एक प्लान तैयार किया है अगले माह से स्कूल खोले जाएंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखपुरा सदर अस्पताल में एक अनोखा जुड़वाँ ने जन्म लिया। हलांकी जन्म के साथ ही नवजात की मृत्यु हो गयी। दोनों जुड़वाँ गर्भ से ही जुड़े थे। बच्चे पूरी तरह विकसित भी नहीं हो सके थे। इस प्रकार के जुड़वाँ के जन्म को लेकर यहाँ डाक्टरों ने आश्चर्य जताया है। डाक्टर इस सम्बन्ध में नयी जानकारी लेने में लग गए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय में पत्नी की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने अंबारी गांव में छापामारी कर शराबी पति अरविंद राम को नशे की हालत में गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शराबी की जांच अस्पताल में कराया गया। तब अत्यधिक मात्रा में शराब सेवन की पुष्टि हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रविवार को सदर अस्पताल शेखपुरा के सामने जिला वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जाने - माने फिजिशियन एवम हृदय सह मधु मेह रोग विशेषज्ञ डॉ वीरमणि भारती द्वारा स्थापित गौरी हेल्थ केयर सेंटर का विधिवत उद्घाटन एच किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।