अरियरी प्रखंड के सुदूरवर्ती चोरवर पंचायत के बरसा गाँव में देवी पार्वती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम को लेकर गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शनिवार के दिन आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा में 151 कुंवारी कन्याएं शामिल हुई। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पार्वती मंदिर के समीप तालाब से जल कलश में लेकर उसे अपने माथे पर रखकर कतारबद्ध शोभायात्रा में शामिल हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला ताइक्वांडो संघ की आमसभा में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराने का शनिवार के दिन सर्व सम्मत से हुई। बिहार राज्य ताइक्वांडो संघ एवं बिहार ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ की आमसभा की अध्यक्षता संघ की जिला अध्यक्ष मनीषा कुमारी और महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक विश्वजीत कुमार ने की । संघ के सचिव विश्वजीत कुमार ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आगामी 17 जुलाई 2022 को शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा 14 वी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजित किया जाएगा । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के चेवाड़ा थाना परिसर और करंडे थाना परिसर में जमीन विवाद निपटारे हेतु शनिवार के दिन जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान चेवाड़ा थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में अचानक डीएम सावन कुमार तथा एसपी कार्तिकेय शर्मा पहुंचे। इस दौरान अचानक डीएम और एसपी जैसे ही जनता दरबार में पहुंचे अधिकारी और फरियादी सभी अवाक रह गए । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जी हां बता दे कि चेनारी नगर पंचायत के नवरत्न मोहल्ला में गोमुखी शिव मंदिर निर्माण को लेकर एक बैठक की गई इस बैठक में शिव मंदिर के निर्माण के कार्यों पर चर्चा किया गया और नगर परिभ्रमण, जल यात्रा, रुद्राभिषेक सहित महाप्रसाद वितरण पर चर्चा किया गया और इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्णय लिया गया!

बता दें कि एसपी आशीष भारती स्वयं चेनारी थाना पहुंचे और जनता दरबार का आयोजन किया। एसपी ने खुद जनता की समास्याओं को सुना तथा निराकरण के लिए दिशा-निर्देश दिया। जनता दरबार में लोगों से संवाद किया और विवाद सुलझाने के लिए थानों में हो रहे बैठकों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जनता दरबार में एसपी ने लगभग डेढ़ दर्जन मामलों में विवाद को खत्म कर दोनों पक्षों में समझौता कराया। अधिकांश मामले भूमि विवाद संबंधित थे। ग्रामीण कार्यवाही से संतुष्ट दिखे। मौके पर सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, एसडीपीओ संतोष कुमार राय, चेनारी सीओ व चेनारी थानाध्यक्ष समेत अन्य मौजूद थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.