पुलिस अधीक्षक रोहतास के निर्देशानुसार आगामी मुहर्रम पर्व-2022 के मद्देनजर चेनारी थाने में विधि-व्यवस्था, शांति-व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक- 02.08.2022 को थाना परिसर में आम लोगों के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आम लोगों से शांति, सद्भाव एवं भाईचारा के साथ पर्व को मनाने की अपील की गई। इसमें थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार सियो निशांत कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र से आए भारी संख्या में जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे!

बिहार राज्य के जिला रोहतास के प्रखंड चेनारी के पंचायत मलिकपुर से सचिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि सरकार द्वारा वृद्धाओं के लिए जो पेंशन दिए जाते हैं। लेकिन उस पेंशन में ग्रामीण के कई लोगों को इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिलती है। उन्होंने बताया कि जब अपने ग्राम के सरपंच या अधिकारीयों को कहा जाता है, तो वह इसके लिए रिश्वत की मांग करते हैं

जी हां आपको बता दे की सावन की तीसरी सोमवारी बीतने के बाद आज मंगलवार को नाग पंचमी का त्यौहार मनाया गया! जिसमें श्रद्धालु विभिन्न शिव मंदिरों में जाकर नाग देवता पर दूध और लावा अर्पित किए सहित बता दे कि चेनारी प्रखंड के विभिन्न गांवों में कुश्ती सहित विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया! जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया वही आपको बता दें नाग पंचमी पर झूला झूलना भी शुभ माना जाता है वही ग्रामीणों ने झूला झूल कर भी आनंद उठाया शहीद पूजा अर्चना के बाद दोपहर में मीठे भोजन का भी लोगों ने आयोजन किया !!

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रिंस कुमार ने सचिन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो पढ़ाई के साथ खेती का काम भी करते हैं। उन्होंने जानकारी दिया की उनकी तबियत ठीक नहीं होने के कारण अब तक कोरोना का टीका नहीं लिया है। अभी तक टीका नहीं लेने से उन्हें संक्रमण का डर सता रहा है। लेकिन उनका कहना है की कोरोना संक्रमित व्यक्ति से उचित दूरी और सावधानी बरत कर उनका ख्याल रखना चाहिए

बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखण्ड के मल्हीपुर ग्राम से सचिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पंचम कुमार से बातचीत किया। पंचम कुमार ने बताया कि उन्होंने कोविड का दोनों टीका ले लिया है। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज़ के लिए उनका समय नहीं हुआ है, समय होने पर वे बूस्टर डोज़ भी ले लेंगे। साथ ह उन्होंने बताया कि अगर आस पास कोई संक्रमित हो जाता है तो उसका ख्याल रखना चाहिए

बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रिंस कुमार ने रंजीत कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो पढ़ाई के साथ कुछ काम भी करते हैं। उनके घर में सात सदस्य हैं।उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवा लिया है। अपने घर के सभी सदस्यों का भी टीकाकरण करवा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन भी बहुत जरुरी है। मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग हमें कभी नहीं भूलना चाहिए।अगर कोई संक्रमित व्यक्ति आस-पास मिले तो उसके साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए

बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखण्ड के गोहनी पंचायत से शुभम कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से काव्य देवी से बातचीत किया। काव्य ने बताया कि उनके परिवार में आठ लोग है। उन्होंने बताया कि कोविड का टीका उन्होंने ले लिया है