बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखण्ड से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि धान के फसल की कटाई का समय चल रहा है, ऐसे में जलवायु में परिवर्तन होने के कारण वश तरह-तरह की बीमारियां धान की फसल में देखने को मिल रही है। चेनारी प्रखंड के लगभग 2 से 3 गांव में वे गए और वहां के किसानों से बातचीत के माध्यम से यह निष्कर्ष निकाला कि जलवायु में विभिन्न तरह के परिवर्तन आ रहा है। जैसे कि समय पर बारिश नहीं होना, समय पर पौधों को सौर ऊर्जा की प्राप्ति नहीं होना ,समय पर पटवन नहीं होना सहित मानवीय भूल के कारण वश भी धान की फसल में बीमारी देखने को मिल रही है

बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखण्ड के मल्हीपुर ग्राम से प्रिंस कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि क्षेत्र में किसानों ने जो फसल लगाया है वो लगभग सही हुआ है। लेकिन कई क्षेत्र ऐसे भी है जहाँ बारिश नहीं होने के कारण खेती का बहुत नुक्सान हुआ है। इसके लिए सरकार को आगे आना चाहिए और किसानों के हित में काम करना चाहिए

मां दुर्गा के मंदिर के पास आने जाने में हो रही थी 2 को परेशानी है जिसके चलते वहां पर उन्हें रोड का निर्माण किया गया

बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखण्ड के मल्हीपुर से अंशिका कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने हुनरबाज़ कार्यक्रम के माध्यम से गुलदस्ता बनाना सीखा है

जी हां आपको बता दे कि कैमूर पहाड़ी के ऊपरी हिस्सों पर सरकारी विद्यालयों में नहीं पहुंच रहे हैं सरकारी शिक्षक इसी को लेकर आज कैमूर पहाड़ी के लोग चेनारी प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किए! उक्त धरना प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पहाड़ी इलाकों पर बसे लोग पहुंचे उनके द्वारा बताया गया कि उक्त क्षेत्र पूर्व में नक्सलवाद से प्रभावित रह चुका है और साथ ही साथ विभिन्न योजनाओं से वंचित भी रहा है, और आज 21वीं सदी में बुनियादी सुविधाओं नहीं मिल रही है! वही उनके द्वारा बताया गया कि प्रखंड मुख्यालय से शिक्षक जो सरकारी शिक्षक हैं वह पढ़ाने के लिए पहाड़ी इलाकों पर नहीं जाते हैं जिससे बच्चों मे अपराधी प्रवृत्ति की उन्माद हो रही है!

बिहार राज्य के रोहतास जिला से बेबी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें पहला कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगा। उन्होंने यह बताया कि कन्ना को सुखाकर खाना बना सकते हैं

बिहार राज्य से पूजा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि वह ब्लॉउज और मेहँदी का डिज़ाइन बनाना जानते हैं

बिहार राज्य के ग्राम टिकारी से नेहा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि वह प्लास्टिक से डिज़ाइन बना सकती हैं, मेहँदी का डिज़ाइन बना सकती हैं और उन्हें कब्बड्डी खेलना जानती हैं

बिहार राज्य से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम बहुत है अच्छा लगता है और उन्हें कोई भी कपड़े का डिज़ाइन बनाने आता है

बिहार राज्य के ग्राम पहाड़पुर से प्रतिमा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगता है। उन्होंने बताया कि बोतल से बहुत कुछ बनाना, झाड़ू बनाना जानती हैं