जी हां आपको बता दे कि कैमूर पहाड़ी के ऊपरी हिस्सों पर सरकारी विद्यालयों में नहीं पहुंच रहे हैं सरकारी शिक्षक इसी को लेकर आज कैमूर पहाड़ी के लोग चेनारी प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किए! उक्त धरना प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पहाड़ी इलाकों पर बसे लोग पहुंचे उनके द्वारा बताया गया कि उक्त क्षेत्र पूर्व में नक्सलवाद से प्रभावित रह चुका है और साथ ही साथ विभिन्न योजनाओं से वंचित भी रहा है, और आज 21वीं सदी में बुनियादी सुविधाओं नहीं मिल रही है! वही उनके द्वारा बताया गया कि प्रखंड मुख्यालय से शिक्षक जो सरकारी शिक्षक हैं वह पढ़ाने के लिए पहाड़ी इलाकों पर नहीं जाते हैं जिससे बच्चों मे अपराधी प्रवृत्ति की उन्माद हो रही है!