सासाराम सदर प्रखंड के नहौना के किसानों ने बिहार सरकार की भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगायी है। सोमवार को दर्जनों की संख्या में आए किसानों ने कहा कि भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण करीब दो सौ एकड भूमि का पटवन नहीं हो पा रहा है। जिस रास्ते खेतों में पानी पहुंचता है, उसी जमीन को गांव के कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों ने कहा कि पिछले कई दिनों से अतिक्रमण हटाने के लिए गुहार लगाया जा रहा है।